Friday, May 25, 2018

ऐसे फैल रहा है खतरनाक निपाह वायरस, इन फलों को भूलकर भी न खाएं


शिमला, रविंद्र शर्मा। फलों को खरीदने और उन्हें खाने के दौरान जरा सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। निपाह वायरस का सबसे बड़ा खतरा अब फलों से भी पैदा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर प्रदेश में निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि पेड़ से गिरे हुए, कटे या फटे फलों को खाने से निपाह वायरस का खतरा हो सकता है। फलों को निपाह वायरस से पीड़ित चमगादड़ द्वारा चाटा या खाया गया हो सकता है।

प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्कूलों सहित लोक निर्माण विभाग, आइपीएच, पशुपालन विभाग सहित अन्य सभी विभागों में अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर स्कूलों में निपाह वायरस से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक करने को कहा है। निपाह ऐसा वायरस है जो जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। यह जानवरों और इंसानों दोनों में गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। वायरस का मुख्य स्त्रोत वैसे चमगादड़ हैं जो फल खाते हैं। इसके अलावा पीने के पानी को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।



 दिमाग पर करता है अटैक
निपाह वायरस सबसे पहले व्यक्ति के दिमाग पर असर डालता है। इस वायरस की चपेट में आने वाले व्यक्ति के दिमाग में सूजन हो जाती है। इसके बाद यह छाती में संक्रमण पैदा करता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। इससे व्यक्ति बेसुद होना शुरू हो जाता है।

कोई इलाज उपलब्ध नहीं बचाव में ही बचाव


इस वायरस का वर्तमान में कोई इलाज नहीं है। अन्य वायरस की तरह इसकी अभी कोई वैक्सीन नहीं बनी है। ऐसे में निपाह वायरस से बचाव में ही बचाव है। इसी चपेट में आने के बाद बचने के केवल तीस फीसद चांस होते हैं। इस वायरस की सबसे पहले पहचान 1998 में मलेशिया के निपाह इलाके में हुई थी। यह बीमारी चमगादड़ों से इंसानों और जानवरों तक में फैल गई थी। 2001 में बांग्लादेश में भी इस वायरस के मामले सामने आए थे।

इन फलों से करें परहेज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केरल सहित उसके पड़ोसी राज्यों से आने वाले फल जैसे केला, आम और खजूर खाने से परहेज करें।



यह सावधानी बरतें
- निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. बलदेव ठाकुर के अनुसार चमगादड़ों की लार या पेशाब के संपर्क में न आएं।
-खासकर पेड़ से गिरे फलों को खाने से बचें।
-फलों को पोटाश वाले पानी में धोकर खाएं।
-संक्रमित सुअर और इंसानों के संपर्क में न आएं।
-जिन इलाकों में निपाह वायरस फैल गया है वहां न जाएं।

-व्यक्ति और पशुओं के पीने के पानी की टंकियों सहित बर्तनों को ढककर
-बाजार में कटे और खुले फल न खाएं।
-संक्रमित पशु के संपर्क में न आएं। खासकर सुअर के संपर्क में आने से बचें।
-निपाह वायरस के लक्षण पाए जाने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
-सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है। स्कूलों में बच्चों को निपाह वायरस से बचाव को लेकर जागरूक करने को कहा है। कटे-फटे फलों से निपाह वायरस का खतरा अधिक है।

वर्मिन घोषित हैं चमगादड

सिरमौर के बर्मा पापड़ी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चमगादड़ों की मौत के बाद से वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। वन्य प्राणी विंग के मुखिया आरसी कंग ने सभी वनमंडलों को हिदायत जारी की है। उन्होंने कहा है कि अगर कहीं चमगादड़ की मौत होने की सूचना मिलती है तो उसे तत्काल प्रशासन के ध्यान में लाएं। स्कूल में मृत पाए चमगादड़ों में निपाह वायरस है या नहीं, इसका पता नमूनों की प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। यह रिपोर्ट पुणे भेजी गई है। नाहन के डीएफओ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

खतरा होने पर मार सकते हैं चमगादड़
चमगादड़ हिमाचल में पहले ही वर्मिन घोषित है। अगर यह खतरा पैदा करे तो इसे मारा जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे मारने पर कानूनन कार्रवाई नहीं हो सकेगी।

नहीं है कोई पुख्ता सूचना
वन विभाग के पास चमगादड़ों के बारे में कोई पुख्ता सूचना नहीं है। इनकी कितनी संख्या है, इस बारे में कोइ सर्वे नहीं हुआ है। अब विभाग सर्वे करवाने की पहल कर सकता है।

Saturday, November 25, 2017

Amazing Pre Wedding Shoot Idea





Amazing Pre Wedding Shoot Idea With Drone In Mumbai || Tell Us In Comment It was Worst Or Best Idea


Saturday, November 18, 2017

117 सुंदरियों को पीछे छोड़ मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब

बीजिंग, प्रेट्र/आइएएनएस। 17 साल बाद भारतीय सुंदरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात रंगारंग कार्यक्रम में मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल का मिस व‌र्ल्ड घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।

मानुषी ने सभी प्रतिस्प‌िर्द्धयों को पीछे छोड़ते हुए मिस व‌र्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। वह हरियाणा के सोनीपत शहर की रहने वाली हैं। इससे पहले आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस व‌र्ल्ड चुना गया था। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं। मानुषी 67वीं मिस व‌र्ल्ड हैं।

 Miss India Manushi Chhillar crowned as #MissWorld2017 pic.twitter.com/DcbuRkymUw

— ANI (@ANI) November 18, 2017

बहादुरगढ़ के बामडौली गांव की बेटी है मानुषी

मानुषी हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़  की बेटी है, उन्होंने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। मानुषी छिल्लर का परिवार मूल रूप से बहादुरगढ़ के बामडौली गांव का रहने वाला है। मानुषी के पिता मित्रबसु पेशे से डॉक्टर हैं जो फिलहाल दिल्ली के इनमास इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं और माता नीलम इब्मास कालेज में बायोकेमिस्ट्री की प्रोफेसर। अब से तकरीबन 15-20 सालों पहले वो गांव छोड़कर दिल्ली आ कर बस गए थे, लेकिन गांव की बेटी की इस उपलब्धि से गांव वाले बहुत खुश हैं।

मेडिकल छात्रा हैं मानुषी

20 साल की मानुषी छिल्लर सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल में हुई है। मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग रोमांचक जैसे खेल पसंद हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षण लिया है। वह स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं।

बचपन का सपना

मिस व‌र्ल्ड बनना मानुषी के बचपन का सपना था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बचपन में मैं हमेशा से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती थी। हालांकि, मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच जाऊंगी। मानुषी समाजसेवा के कार्यो से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने महिलाओं की माहवारी के दौरान हाइजीन से संबंधित एक कैंपेन में करीब 5000 महिलाओं को जागरूक किया है।

इस जवाब ने बनाया विजेता

मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस व्यवसाय में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का पुश्तैनी घर

बहादुरगढ़ के बामडौली गांववालों का कहना है कि उनकी बेटी ने पूरे देश में गांव का नाम रोशन किया है। उन्होनें मानुषी को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनायें दी हैं। उन्हें अपनी बेटी पर पूरा भरोसा है कि मानुषी भविष्य में समाजिक कार्यों से जुड़ कर देश के उत्थान में अपनी अपनी अहम भमिका निभायेगी।

                     

मानुषी के परिवार का गांव में एक घर आज भी है, जो सालों से बंद पड़ा है। वहीं गांव की मुख्य सड़क पर उनके पुरखों द्वारा बनवाया गया एक मंदिर भी है। उनके पड़ोसियों का कहना है कि मानुषी ने यह खिताब जीत कर एक मिशाल पेश की है।

   उनका मानना है कि मानुषी से प्रेरणा लेकर उनके गांव की और भी बेटियां आगे आयेंगी। इसके साथ ही अब ग्रामीण भी बेटी बचाओ, बेटी पढाओ मुहीम का हिस्सा बनकर अपनी बेटियों को शिक्षित भी करेंगे। बताते चलें कि वैसे तो मानुषी का जन्म रोहतक में हुआ था

अब उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। लेकिन गांव बामडौली से उनका गहरा नाता है। अक्सर उनका यहां आना जाना लगा रहता है। फिलहाल मानुषी खनपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। मानुषी पढ़ाई के साथ साथ फैशन की दुनिया में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।

इन सुंदरियों ने भी लहराया है मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में परचम

1966 - रीता फारिया

1994 - ऐश्वर्या राय

1997 - डायना हेडन

1999 - युक्ता मुखी

2000 - प्रियंका चोपड़ा

Wednesday, September 27, 2017

Exclusive: यूपी सरकार का बड़ा फैसला,राशन दुकानें होंगी बंद,सब्सिडी सीधे खाते में जाएगी



लखनऊ
प्रदेश सरकार आने वाले समय में धीरे-धीरे राशन की दुकानों को बंद कर अनाज का पैसा सीधे राशन कार्ड धारकों के खाते में भेजने की तैयारी कर रही है। सरकारी खाद्यान्न तथा मिट्टी के तेल की चोरी और भ्रष्टाचार रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना (डीबीटीएल) के तहत पहले चरण में मिट्टी के तेल की सब्सिडी सीधे खाते में भेजी जाएगी।


बागपत सहित कुछ जगह प्रयोग के तौर पर मिट्टी के तेल का पैसा सीधे कार्डधारकों के खाते में जल्द जल्द भेजा जाएगा। हर महीने 10 करोड़ लीटर खपत है केरोसिन की प्रदेश में करीब 80 हजार राशन की दुकानों से चार करोड़ कार्ड धारक केरोसिन लेते हैं। ये खाद्य रसद विभाग की अन्त्योदय योजना और पात्र गृहस्थी श्रेणी के हैं। प्रदेश में हर माह 10 करोड़ लीटर मिट्टी तेल की खपत है। हर राशन कार्ड पर हर महीने 2 से 25 लीटर तक केरोसिन दिया जाता है।


केन्द्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने लगभग 90 फीसदी राशन कार्ड धारकों को आधार कार्ड से लिंक करा दिया है। साथ ही आधार कार्ड से कार्ड धारकों के बैंक खाते पहले से ही लिंक हैं। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर पूरे प्रदेश में लागू होगा मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन योजना के तहत प्रदेश में 86 लाख अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। केन्द्र की मंशा है कि मिट्टी के तेल पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म कर दी जाए।


इसके तहत बीपीएल श्रेणी का कोई कार्ड धारक गैस कनेक्शन से वंचित रह जाता है तो उसे मिट्टी के तेल की सब्सिडी 'डीबीटीएल' योजना के तहत खाते में सीधे भेज दी जाएगी। मिट्टी के तेल की सब्सिडी सीधे खाते में भेजने का पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके बाद यही योजना राशन के अनाज पर भी लागू की जाएगी।

मिट्टी तेल की कीमत में हर माह 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा तेल कंपनियां मिट्टी का तेल लेने के प्रति कार्ड धारकों को हतोत्साहित करने के लिए उसकी कीमत में हर माह 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर रही हैं। मौजूदा समय में राशन की दुकानों में मिट्टी के तेल की कीमत 21.40 रुपये प्रति लीटर है।

Monday, September 25, 2017

SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी, घटी मिनिमम बैलेंस लिमिट



SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी, घटी मिनिमम बैलेंस लिमिट


सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस (एमएबी) लिमिट को कम कर दिया है। अब मेट्रो शहरों में सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर के लिए 3,000 रुपए का मिनिमम एवरेज बैलेंस (मंथली) ही अनिवार्य होगा। इससे पहले यह लिमिट 5,000 रुपए थी।


यह नया नियम 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा। बैंक ने बताया कि उसने फैसला किया है कि मेट्रो शहरों में मिनिमम एवरेज बैलेंस को घटाकर 3,000 रुपए कर दिया जाए। वहीं शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनिमम बैलेंस की शर्त क्रमश: 3,000 रुपए, 2,000 रुपए और 1,000 रुपए पर बरकरार रहेगी। यह जानकारी बैंक की वेबसाइट के जरिए सामने आई है।

चार्ज में भी हुआ संशोधन: बैंक ने अपने एक बयान में कहा है कि वहीं सेविंग अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस न रखने की सूरत में लगने वाले चार्ज (शुल्क) को 20 से 50 फीसद तक कम किया गया है जो कि सभी वर्ग के लोगों और सभी श्रेणियों पर लागू होगा।


मिनिमम बैलेंस न रखने पर क्या था जुर्माना: सेमी अर्बन (अर्ध शहरी) और ग्रामीण क्षेत्रों में मिनिमम एवरेज बैलेंस न मेंटेन करने पर 20 से 40 रुपए तक का शुल्क वसूला जाता था, जो कि अब 25 से 75 रुपए हो गया है। वहीं शहरी और मेट्रो शहरों में यह 30 से 50 रुपए था, जो कि मौजूदा समय में 50 से 100 रुपए है।


Tags: # SBI ,  # minimum balance limit ,  # maintenance charges ,  # savings accounts ,  # business news in hindi , 

Monday, September 18, 2017

30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगे इन बैंकों के चेक, देखिए कहीं इनमें आपका बैंक भी तो नहीं




30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगे इन बैंकों के चेक, देखिए कहीं इनमें आपका बैंक भी तो नहीं

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने पांच पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से नई चेक बुक के आवेदन के लिए कहा है। बैंक ने ग्राहकों को तुरंत प्रभाव से नई चेक बुक का आवेदन करने के लिए इसलिए कहा है कि क्योंकि 30 सितंबर, 2017 के बाद पुराने बैंक के चेक और IFS कोड वैध नहीं होंगे। इन्हें अमान्य करार दिया
जाएगा।

एसबीआई ने ग्राहकों से कहा है कि नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर तुरंत आवेदन कर लें। जानकारी के लिए बता दें कि जिन सहयोगी बैंकों का एसबीआई में विलय किया गया है उनमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रवणकोर और भारतीय महिला बैंक शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में एसबीआइ का 90 फीसद हिस्सा था जबकि बीकानेर एंड जयपुर में 75.07 फीसद था। त्रवणकोर में एसबीआइ की हिस्सेदारी 79.09 फीसद है।

SBI ने पेश किया उन्नति क्रेडिट कार्ड



एसबीआई ने नये क्रेडिट कार्ड की पेशकश की है। बैंक ने इसका नाम उन्नति क्रेडिट कार्ड रखा है। पहले चार वर्षों के लिए यह सेवा पूरी of तरह मुफ्त रखी गई है। अन्य क्रेडिट कार्ड की तरह ही यहां भी उपयोग पर रिवार्ड प्वाइंट्स की सुविधा है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, कार्ड से सौ रुपए की शॉपिंग करने पर एक रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा। इन प्वाइंट्स को रीडिम करने के बदले गिफ्ट दिए जाएंगे।



साथ ही इसके एक वर्ष में 50 हजार रुपए या ज्यादा खर्च करने पर 500 रुपए केशबैक की सुविधा है। यह कार्ड एसबीआई के उन ग्राहकों के लिए होगा, जिन्होंने बैंक में 25 हजार या इससे ज्यादा की एफडी करवाई है। ग्राहक एसबीआई उन्नति कार्ड का इस्तेमाल दुनियाभर के 24 मिलियन आउटलेट में कर सकते हैं, इसमें 3,25,000 आउटलेट भारत में हैं।



यह भी पढ़ें: SBI खाते में मिनिमम बैलेंस रखने के नियमों में बैंक कर सकता है बदलाव

Tags: # SBI ,  # State Bank of India ,  # New SBI Cheques ,  # Bharatiya Mahila Bank ,  # SBI Associate Banks ,  # IFS Code ,  # Old Cheques Invalid ,  # Apply New Cheque Book ,  # Business news in hindi , 


Friday, September 15, 2017

बैंक से मिलेगा आपको कितना लोन, ऐसे होता है तय


नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में रहने वाले आशुतोष वर्मा को हाल ही में नई कंपनी में नौकरी मिली थी। नई नौकरी में तीसरे महीने की सैलरी बैंक खाते में आते ही उन्होंने नई कार लेने की योजना बनाई और बैंक में लोन के लिए एप्लीकेशन भी डाल दी। लेकिन उन्हें उस वक्त हैरानी हुई जब बैंक ने उनकी एप्लीकेशन को खारिज कर दिया। जब आशुतोष ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर बैंक ने उनकी एप्लीकेशन को क्यों खारिज किया तो उन्हें और भी हैरानी हुई। दरअसल आशुतोष के पास अधिक सेविंग और इन्वेस्टेंमेंट हिस्ट्री नहीं थी। हम अपनी इस रिपोर्ट के जरिए आपको बताने की कोशिश करेंगे कि कैसे आप अपनी सैलरी के आधार पर ही जान सकते हैं कि आपको कितना लोन मिलेगा।




बैंक कैसे तय करते हैं आपको मिलेगा कितना लोन, जानिए
आपको बता दें कि बैंक आपको लोन देने से पहले इन सब बातों की अच्छे से जांच पड़ताल करते हैं...


बैंक चैक करता है आपका बैंकिंग स्टेटमेंट: बैंक आपको उतनी ही रकम उधार देता है जितने में आप एक न्यूनतम ईएमआई चुकाने में सक्षम होते हैं। बैंक आपको लोन देने से पहले आपका इनकम स्टेटमेंट चैक करता है। बैंक या तो आपकी सैलरी स्लिप, टैक्स रिटर्न या फिर सैलरी अकाउंट वाला बैंक स्टेटमेंट जांच सकता है। बैंक आपकी कुल मासिक आय में सैलरी, इंटरेस्ट इनकम, रेंटल इनकम आदि जोड़कर भी देखता है, जो कि आपकी बैंक स्टेटमेंट में होती है।


आपका रहन सहन जांचता है बैंक: बैंक आपकी ओर से हर महीने की जाने वाली बचत की गणना करता है। यह बचत आपके इनकम लेवल और रहन-सहन पर निर्भर करती है। बैंक यहां पर थंब-रूल ऑफ 30 का इस्तेमाल करता है। मान लीजिए अगर आपकी सैलरी 50,000 रुपए मासिक है तो बैंक इस नियम के हिसाब से मान लेता है कि आप इसमें से तीस फीसद (15 हजार रुपए) की बचत तो करते ही होंगे।


बैंक ऐसे तय करता है आपको मिलेगा कितना लोन: आपकी मासिक बचत में से बैंक इस बात पर भी गौर करता है कि कहीं आप किसी और लोन के लिए ईएमआई तो नहीं चुका रहे हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो ईएमआई का अमाउंट आपकी बचत में से काट लिया जाता है। यानी आप अगर इतनी ही बचत पर 2400 रुपए की ईएमआई चुका रहे हैं तो आपकी बचत 12,600 रुपए होगी और इसी के आधार पर बैंक आपके लोन की राशि तय करता है।


उदाहरण से समझिए, अगर आपकी मासिक बचत 12,600 रुपए है, तो यह तय हुआ कि आप कम से कम इतनी की ईएमआई दे सकते हैं। अगर मौजूदा बैंक ब्याज दर 10 फीसद हुई तो आप 10 साल के लिए 9.5 लाख रुपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं।


Tags: # Bank ,  # bank loan ,  # loan amount ,  # monthly salary ,  # business news in hindi ,