Wednesday, November 16, 2016

2000 रुपए का नोट असली है कि नकली ऐसे पहचानें, यह है आसान तरीका

जी न्यूज़ पोर्टल की बिजनेस टीम आपको एक खास टिप्स बताने जा रही है जिसके जरिए आप आसानी से समझ लेंगे कि आपके वॉलेट में रखा 2000 रुपए का नोट असली है या नकली। 
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की तरफ से 500 और 1000 रुपए के बड़े नोट बैन किए जाने के बाद बाजार में अब 2000 रुपए का नया नोट भी आ चुका है। हालांकि 2000 रुपए के नोट को लेकर आम लोगों में थोड़ा असमंजस की स्थिति है। हाल ही में सामने आई एक खबर ने लोगों को 2000 रुपए के नए नोट से थोड़ा सतर्क कर दिया है। बीते दिन आई एक खबर में बताया गया था कि किसी ने एक किसान को 2000 रुपए के नए नोट की फोटो कॉपी थमाकर ठग लिया था। यह मामला कर्नाटक का था। ऐसे में जागरण डॉट कॉम की बिजनेस टीम आपको एक खास टिप्स बताने जा रही है जिसके जरिए आप आसानी से समझ लेंगे कि आपके वॉलेट में रखा 2000 रुपए का नोट असली है या नकली।

2000 रुपए का नया नोट गीला होने पर रंग छोड़ने लगता है। हम मजाक नहीं कर रहे बल्कि यह 100 फीसदी सही बात है और ऐसा हम बिल्कुल नहीं कह रहे हैं बल्कि यह बात खुद इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने कही है। उन्होंने खुद बताया कि अगर आपके हाथ में रखा 2000 रुपए का नया नोट गीला होने पर रंग नहीं छोड़ता है तो समझ जाइएगा कि यह नकली नोट है। दास ने बताया, “नई करेंसी के नोट गीला होने पर रंग छोड़ते हैं, क्योंकि ये नोट जिस पेपर से बने हैं उसकी प्रकृति ही ऐसी है।” 
आपको बता दें कि शक्तिकांत दास ने यह बयान ऐसे मौके पर आया है जब हाल ही में इंटरनेट पर लोगों ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें दिखाया गया था कि नए नोट कलर छोड़ रहे हैं
17 फीचर्स में जानें नए 2000 के नोट की खासियत
#1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपए लिखा होगा। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर screenshot001दिखा वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा। जो रोशनी में दिखेगा।
#2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।
#3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा होगा।
#4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी।
#5. लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा।
#6. सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’,आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर ‘थ्रेड ग्रीन’ से ‘ब्लू रंग’ में बदलेगा।
#7. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं इसी तरफ आरबीआई का चिन्ह भी होगा।
#8. नीचे से दाएं तरफ रुपए का सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है। जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा।
#9.नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।
#10.दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा।
#11.नोट के दाएं तरफ ही अशोका पिलर होगा।
#12.राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 2000 लिखा होगा।
#13.लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।
# क्या कहा आरबीआई ने?
– आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को कहा था, “जल्दी ही नए नोट मार्केट में लाने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाएंगे।”
– “आरबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में कंट्रोल रूम बना रहे हैं।”
– फाइनेंस सेक्रेटरी शशिकांत दास ने बताया था- “सरकार एक बड़ा फैसला है। नए नोट 10 नवंबर के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे।”
# सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद क्यों किए?
– सरकार करप्शन और ब्लैकमनी पर अंकुश लगाना चाहती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा रहा था।
– जाली नोट की खपत को रोका जा सकेगा।
# कहां बदल सकते हैं नोट?
500 और 1000 के नोट आप बैंक और पोस्ट ऑफिस में बदल सकते हैं।
# कब तक बदल सकते हैं?
– 10 नंवबर से 30 दिसंबर तक। लेकिन साथ में पहचान पत्र लाना होगा।
# इसके बाद भी क्या बदले जा सकते हैं?
– घोषणा पत्र के साथ ये नोट 31 मार्च 2017 तक जमा आरबीआई में जमा करा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment