नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए। इनकी जगह 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। ये नोट गुरुवार से मिलेंगे। इसके लिए आरबीआई ने शनिवार (12 नवंबर) और रविवार (13 नवंबर) को बैंक खुले रखने का फैसला किया है। बता दें कि नए नोट बदलने के लिए बैंकों के काम के घंटे और काउंटर्स भी बढ़ाए जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण जेटली जी से सवाल पूछा गया की 2000 रुपये का नोट क्या नैनो जी पी एस टेक्नोलॉजी से लैस होगा ?
इसके जवाब में उन्होंने कहा की नहीं ऐसा कुछ नही है ये सभी अफवाहें है
# 500 रुपए का नया नोट
- 500 रुपए के पुराने नोट के बदले सरकार ग्रीन कलर का 500 रुपए का नोट जारी करेगी।
- 500 रुपए के नए नोट महात्मा गांधी न्यू सीरीज ऑफ नोट्स कहलाएंगे। साइज में पहले से छोटा होगा। पीछे की तरफ लाल किले की तस्वीर होगी।
# 2000 रुपए का नया नोट
- 2000 रुपए का नया नोट पिंक यानी गुलाबी कलर का होगा।
- पीछे की तरफ मंगलयान की तस्वीर होगी। यह देश के साइंटिफिक अचीवमेंट को बयां करेगी।
- इसका साइज भी छोटा होगा। स्वच्छ भारत अभियान का संदेश होगा।
# 500 और 1000 के कितने नोट मार्केट में हैं?
- केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद 500 रुपए के 1650 करोड़ (16.5 बिलियन) नोट वापस लिए जाएंगे।
- वहीं, 1000 के 670 करोड़ ( 6.7 बिलियन) नोट इस वक्त मार्केट में हैं। इन्हें भी वापस लिया जाएगा।
17 फीचर्स में जानें नए 2000 के नोट की खासियत
#1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपए लिखा होगा। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा। जो रोशनी में दिखेगा।
#2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।
#3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा होगा।
#4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी।
#5. लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा।
#6. सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’,आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू रंग' में बदलेगा।
#7. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं इसी तरफ आरबीआई का चिन्ह भी होगा।
#8. नीचे से दाएं तरफ रुपए का सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है। जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा।
#9.नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।

#10.दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा।
#11.नोट के दाएं तरफ ही अशोका पिलर होगा।
#12.राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 2000 लिखा होगा।
#13.लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।
# क्या कहा आरबीआई ने?
- आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने मंगलवार को कहा था, “जल्दी ही नए नोट मार्केट में लाने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाएंगे।”
- “आरबीआई और डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में कंट्रोल रूम बना रहे हैं।”
- फाइनेंस सेक्रेटरी शशिकांत दास ने बताया था- "सरकार एक बड़ा फैसला है। नए नोट 10 नवंबर के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे।”
# सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद क्यों किए?
- सरकार करप्शन और ब्लैकमनी पर अंकुश लगाना चाहती है। क्योंकि इसका इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किया जा रहा था।
- जाली नोट की खपत को रोका जा सकेगा।
# कहां बदल सकते हैं नोट?
-500 और 1000 के नोट आप बैंक और पोस्ट ऑफिस में बदल सकते हैं।
# कब तक बदल सकते हैं?
- 10 नंवबर से 30 दिसंबर तक। लेकिन साथ में पहचान पत्र लाना होगा।
# इसके बाद भी क्या बदले जा सकते हैं?
- घोषणा पत्र के साथ ये नोट 31 मार्च 2017 तक जमा आरबीआई में जमा करा सकते हैं।
# एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
- 10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
# एक बार में 500-1000 के कितने नोट जमा किए जा सकेंगे?
- 10 से 24 नवंबर तक एक दिन में 4000 रुपए मूल्य के नोट ही जमा कर सकेंगे।
# बैंंक कब बंद रहेंगे?
- 9 नवंबर को।
# एटीएम कब बंद रहेंगे?
- 9 और 10 नवंबर को एटीएम बंद रहेंगे।
# नवंबर के बाद क्या एटीएम से रकम निकाल सकते हैँ?
- 10 नवंबर के बाद एटीएम से एक दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकालने की लिमिट तय की गई है।
# क्या कार्ड और चेक से लेनदेन पर कोई असर होगा?
- नहीं। कार्ड और चेक से लेनदेन पहले की तरह होता रहेगा।

# क्या सरकार ने कोई और रियायत दी है?
- हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पैट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।
- हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, पैट्रोल पंप पर 11 नवंबर रात 12 बजे तक 500-1000 के नोट लिए जाएंगे।

2000 notes will come in 2017
ReplyDelete