Wednesday, December 7, 2016

शर्मनाक, दुःखद, अश्रुपूर्ण



शर्मनाक, दुःखद, अश्रुपूर्ण
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जी पी ओ पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अनुशासित/योग्य/शिक्षक/निहत्थे सरकारी कर्मचारियों पर आज पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कुशीनगर माध्यमिक इण्टर कॉलेज प्रवक्ता श्री रामाशीष सिंह जी की मौत हो गयी है तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। अपुष्ट खबर मिल रही है कि इनमे से एक अन्य अध्यापक भी ज़िन्दगी की जंग हार गया है। लखनऊ पुलिस द्वारा महिलाओं को भी नही बक्शा है।

सपा सुप्रीमों श्री मुलायम सिंह जी तो स्वयं शिक्षक रहे है, आज आपके राज्य में शिक्षक समाज रोया है और जब-जब शिक्षकों पर इतना अत्याचार हुआ है तो बड़े से बड़ा साम्राज्य हमेशा के लिए ज़मीदोज़ हो गया है। अब इस पार्टी/शासन का तो भगवान भी मालिक नही है.............

आज मृतक हुए शिक्षकों की आत्मा को परमसत्ता अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवारों को इस अपार कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश शासन और प्रशासन की निर्दयता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा आज पुरानी पेंशन की बहाली के लिए शिक्षक और कर्मचारी एकत्रित होकर आंदोलन कर रहे थे तभी पुलिस द्वारा बर्बरता से लाठीचार्ज किया गया जिसमें कुशीनगर के प्रवक्ता रामाशीष सिंह की मृत्यु हो गयी 

No comments:

Post a Comment