'सेल्फी मैंने लेली' और 'स्वैग वाली टोपी' जैसे गानों से सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना चुकीं ढिंचैक पूजा का एक नया गाना रिलीज हो गया है. 'दिलों का स्कूटर' नाम से आए इस गाने में पूजा पहले की तरह बड़ी गाड़ियों में नहीं बल्कि अपनी रेड स्कूटी में नजर आ रही हैं.
नई दिल्ली: 'सेल्फी मैंने लेली' और 'स्वैग वाली टोपी' जैसे गानों से सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना चुकीं ढिंचैक पूजा का एक नया गाना रिलीज हो गया है. 'दिलों का स्कूटर' नाम से आए इस गाने में पूजा पहले की तरह बड़ी गाड़ियों में नहीं बल्कि अपनी रेड स्कूटी में नजर आ रही हैं.
लेकिन, अब पूजा का यह गाना उनके लिए ही दिक्कत पैदा कर रही है. दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि ढिंचैक पूजा अपने नए गाने 'दिलों का स्कूटर' में बिना हेलमेट पहने सड़कों पर स्कूटी चला रही हैं. बता दें, पूजा इस गाने में अपनी स्कूटी सड़कों पर घूमते हुए गाना गा रही हैं.
मोहित सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को ट्वीट किया कि यह मोहतरमा बिना हेलमेट स्कूटर चला रही है और खूब शोर करके गाने गा रही है. इसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ भी उस ट्वीट पर रिप्लाई किया गया.
दिल्ली पुलिस ने धन्यवाद देते हुए कहा कि कृपा कर तिथि, समय और सटीक जगह के साथ ट्वीट करें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
दिल्ली पुलिस ने धन्यवाद देते हुए कहा कि कृपा कर तिथि, समय और सटीक जगह के साथ ट्वीट करें ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.
दिल्ली पुलिस के ट्वीट पर रिप्लाई करने के बाद मोहित ने पूरा डिटेल दिल्ली पुलिस को ट्वीट कर दिया.
जहग सूरजमल विहार समय दिन के 3 बजके दस मिनेट दिन 24 जून 2017 धन्यवाद— Mohit singh (@mohit_news24) June 27, 2017
उसके बाद दिल्ली पुलिस ने फिर से धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्रवाई की जाएगी.
Thanks,action will be taken.— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 27, 2017
Hahahahahahaha salute bhai ko
ReplyDelete